मरम्मत कार्य के चलते Faridabad का नीलम रेलवे फ्लाईओवर 25 दिन तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मरम्मत कार्य की वजह से नीलम रेलवे फ्लाईओवर 24 दिसंबर रात्रि 10 बजे से आने वाले 25 दिनो के लिए बंद रहेगा। जिस वजह से नीलम चौक से नेशनल हाईवे अजरौंदा की तरफ जाने वाली साइड सड़क पर वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

नीलम चौक से नेशनल हाईवे अजरौंदा की तरफ जाने वाली नीलम रेलवे फ्लाईओवर की एक साइड एफएमडीए द्वारा रिपेयर किया जाएगा।

नेशनल हाईवे अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग केवल हल्के वाहनों के लिए पूर्व की तरह सुचारू रूप से चालू रहेगा। सड़क को (दो भागों में हल्के वाहनों के आने और जाने के लिए) डिवाइड किया गया है।

नीलम चौक से अजरौंदा जाने वाले भारी वाहन बीके चौक से हार्डवेयर चौक से बाटा फ्लाईओवर का उपयोग करेंगे। अजरोंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाले भारी वाहन बाटा चौक से दाएं मुड़कर बाटा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए हार्डवेयर चौक की तरफ जाएंगे

फरीदाबाद – डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक सभी वाहन चालक से अपील है कि सड़क निर्माण के चलते यात्रा को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा जारी कि गई एडवाईजरी का पालन करें।

यात्री अपनी सुविधा अनुसार बाटा, ओल्ड या बड़खल फ्लाईओवर का उपयोग करें तथा फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें, यातायात सहायता के लिए 9582200138/ 0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago