Categories: FaridabadOthers

Faridabad डिपो से बंद हुई इस रूट के लिए रोड़वेज की बस, साथ ही बदला बसों का समय

शहर के जो यात्री रोडवेज की बसों से सफ़र करते है ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही जरूरी है। वर्ना बाद में आपको काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बल्लभगढ़ डिपो से हरिद्वार जाने वाली बस को आने वाले 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

साथ ही एक महीने के लिए बसों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। क्योंकि इन दिनों शहर में कोहरा काफ़ी छाया हुआ है, जिस वज़ह से सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में एक्सीडेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। एक्सीडेंट न हो इसलिए समय में बदलाव किया गया है।

बसों के बदले हुए समय की जानकारी देते हुए रोड़वेज के महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि,”बल्लभगढ़ से हिसार जाने वाली बस सुबह 3:55 पर चलेगी, जो पहले सुबह 3:40 पर चलती थी। साथ ही बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली बस सुबह 3:35 पर चलेगी, जो पहले 3:20 पर चलती थी। इसके अलावा इसी रूट पर सुबह 3:50 मिनट पर चलने वाली बस अब सुबह 4 बजे चलेगी। और बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ नॉन स्टॉप बस सेवा 4:10 पर चलेगी, जो पहले 4 बजे चलती थी।”

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”बल्लभगढ़ से यमुनानगर चलने वाली बस सुबह 4:30 पर चलेगी, बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली बस सुबह 4:50 चलेगी और सुबह 5 बजे जाने वाली बस 5:15 मिनट पर चलेगी। बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ की ओर चलने वाली नॉन स्टॉप बस एक महीने के लिए सुबह 6:00 बजे से चलेगी।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago