सस्ते में लेना चाहते हैं पहाड़ों का मज़ा, तो जरूर जाएं हरियाणा की इस जगह

आप घूमने फिरने के शौकिन है और हरियाणा में रहते हैं, तो आपके लिए इस से अच्छी क्या बात हो सकती है। हरियाणा में बहुत सी ऐसी सुंदर जगह है,जहां पर घूमने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। क्योंकि ये जगह दिखने में बेहद ही खूबसूरत है, इस वजह से यहां पर आए दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

लेकिन दुःख की बात ये है कि इन जगहों के बारे में बाहर के लोगों को तो पता हैं,लेकिन यहां रहने वाले लोग इन जगहों से अच्छी तरह से वाकिफ नहीं है। लेकिन आप चिंता मत करिए, क्योंकि आज हम आपकों इन जगहों के बारे में बताएंगे, ताकि अब से आप भी यहां जाएं और यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठाए।

हरियाणा की ये खूबसूरत जगह है,अरावली की पहाड़ियो में स्थित मोहब्बताबाद। यहां पर आकर आप प्रकृति का पूरा आनंद उठा सकते हैं और अपने तनाव भरे जीवन में कुछ समय के लिए शांति पा सकते हैं। बता दें कि मोहब्बतबाद फ़रीदाबाद की बेहद ख़ास जगहों में से एक है। ये जगह अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है।

इस जगह के खूबसूरत होने के साथ ही इस जगह का संबंध महाभारत काल से भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां आज भी महाभारत काल का एक झरना है,जो बेहद ही खूबसूरत है। जानकारी के मुताबिक़ जब पांडवों ने इंद्रप्रस्थ को बसाया था, तब उनके अपने तप के द्वारा अरावली के जर्जर पहाड़ों मे कई झरने प्रकट किए थे।

इतना ही नहीं इस जगह को मुनि उदयालक की तपोभूमि भी बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ पर एक गुफा में मुनिवर ने तपस्या की थी, जो आज भी यहां पर मौजूद हैं। इस गुफा में एक विशाल शिला भी है, जो बिना किसी सहारे के खड़ी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में अरावली बचाने वाली संस्था सेव अरावली ने अरावली यात्रा का आयोजन किया था। ताकि इस यात्रा के जरिए लोगों को इन जगहों को बचाने के लिए जागरूक किया जा सके। इस यात्रा में अलग अलग जगह से करीब 200 लोग जुड़े थे और 4 किमी तक का पैदल सफर किया था।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago