Categories: FaridabadPublic Issue

नए साल में भी नहीं मिली Faridabad की जनता को इस गंभीर समस्या से छुटकारा, शहरवासियो को हों रहीं है दिक्कत

नया साल शुरू हो चुका है, लेकिन शहर की जनता को अभी तक पुरानी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दरअसल अभी तक शहरवासियों को कूड़े के ढेर की समस्या से निजात नहीं मिला है। अभी भी शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा हो रखें है। क्योंकि शहर का कूड़ा बंधवाडी प्लांट तक नहीं पहुंच रहा है, जिस वज़ह से शहर में ही जगह जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए है।

बता दें कि इस वक्त सेक्टर 21A, सेक्टर 62, सेक्टर 70, सेक्टर 62 और इस्माइलपुर- पल्ला आदि जगहों के कूड़ा केंद्र में कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिनमें से गंदी बदबू आती है, जिस वज़ह से वहां पर रहने वाले लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इतना ही नहीं एक तरफ़ जहां कूड़े का ढेर जमा है, वहीं दूसरी ओर जनता इस कूड़े में आग लगा देती है। जिस वज़ह से शहर का वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। वैसे इन कूड़े के ढेर का कारण नगर निगम और ईको ग्रीन कंपनी है, कभी तो निगम साफ़ सफ़ाई पर ध्यान नहीं देता और कभी कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते है। जिस वज़ह से कूड़ा वहीं पड़ा रहता है। कूड़े की वज़ह से ही वहा पर आवारा पशु घूमते रहते है। जो अक्सर हादसों का कारण बनते है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago