अभिनेत्री कंगना राणावत का ऐलान , लौटा दूंगी पद्मा श्री अगर हुआ ऐसा

अभिनेत्री कंगना राणावत का ऐलान , लौटा दूंगी पद्मा श्री अगर हुआ ऐसा :- एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के मामले के बाद से बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर पूरे देश में गुस्सा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर काफी गंभीर बहस छिड़ी हुई है। एक्ट्रेस कंगना राणावत ने सुशांत के निधन के बाद सबसे पहले गेंगबाजी और परिवारवाद के खिलाफ मोर्चा खोला।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कंगना राणावत ने बॉलीवुड कई बड़े डायरेक्टर – प्रोड्यूसर और एक्टर्स पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म की वजह से सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम उठाया।

अभिनेत्री कंगना राणावत का ऐलान, लौटा दूंगी पद्मा श्री अगर हुआ ऐसा

अब इन्ही आरोपों को लेकर कंगना एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कंगना राणावत ने दावा किया है कि अगर वो अपने आरोप साबित नहीं कर पाईं, तो सरकार से मिला सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड पद्मा श्री लौटा देंगी।

कंगना राणावत का ऐलान

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कंगना ने इस पर चर्चा की, उन्होंने कहा “मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि में मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेकिन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

में बता रही हूं कि मैंने अगर कुछ ऐसा कह दिया हो जिसकी में गवाही नहीं दे सकती, जिसे में साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है, तो में अपना पद्मा श्री लौटा दूंगी। में उसकी हकदार नहीं हूं। में वो इंसान नहीं हूं, जो इस तरह के बयान दे और अबतक मैंने जो कुछ भी कहा वो जनता के हित में ही है।”

सुशांत की मौत पर कंगना ने वीडियो शेयर कर कहा था कि वो सुसाइड नहीं कर सकते, ये एक प्लानड मर्डर है। हालांकि कंगना का यह मतलब नहीं था कि किसी ने सुशांत का मर्डर किया है।

लेकिन कुछ लोगों के दबाव में आकर एक्टर ने ज़िंदगी खत्म करने का फैसला लिया। कंगना ने ये भी कहा कि सुशांत एक रैंक होल्डर हैं और वो इस तरह का जानलेवा कदम नहीं उठा सकते।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक वो डिप्रेशन में थे। पुलिस इस मामले में कई लोगों के बयान ले चुकी है और जांच अब भी जारी है। ऐसे में कंगना राणावत का ऐलान कई लोगों के लियते परेशानियाँ बढ़ाने वाला हैं

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago