HomeFaridabadFaridabad के लोगों को जल्द मिलेगा नया तोहफा, CM मनोहर लाल खट्टर...

Faridabad के लोगों को जल्द मिलेगा नया तोहफा, CM मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

Published on

अभी हाल ही में Faridabad के थिस्टी बायोटेक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसके समापन समारोह में प्रदेश के CM मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए थे। उनके अलावा उच्चतर शिक्षा विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा आदि भी वहा पर मौजूद रहे।

Faridabad के लोगों को जल्द मिलेगा नया तोहफा, CM मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

वैसे इस समापन समारोह के दौरान CM मनोहर लाल खट्टर ने एक घोषणा की है, कि जल्द ही गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में 50 एकड़ जमीन पर साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। अपनी इस घोषणा के दौरान CM लाल सीएम मनोहर लाल ने कहा कि,”विज्ञान आज से नहीं बल्कि आदिकाल से है।विज्ञान किसी एक देश का नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए हैं। विज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है बल्कि यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है। आज हरेक व्यक्ति को टेक्नोलॉजी का लाभ मिल रहा है जो विज्ञान की देन है।”

Faridabad के लोगों को जल्द मिलेगा नया तोहफा, CM मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,” विश्व का सबसे बड़ा नोबेल पुरस्कार हमारे देश के 12 वैज्ञानिकों को मिल चुका है। आज ड्रोन टेक्नोलॉजी से खाद का छिड़काव करना आसान हो गया है। डिजिटल वर्चुअल सिस्टम, उर्जा और स्वास्थ्य, पर्यावरण उद्योग व कृषि क्षेत्र में विज्ञान के बहुत बड़े उपयोग ने चीजों को आसान बना दिया है।”

बता दें कि देश के वैज्ञानिकों ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब वो योगदान चाहे चांद पर पहुंचने का हो या फिर महामारी के लिए वैक्सीन बनाने का। इसी के साथ बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन 17 से 20 जनवरी तक हुआ था। इसमें विज्ञान को आसान भाषा में समझाया गया है।

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this