Categories: EducationSpecial

Haryana के बेटे और बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, लाखों युवाओं के लिए बने प्रेरणा

UPPCS (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) की परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, इस परीक्षा को पास करना अपने आप में ही बड़े गर्व की बात है। क्योंकि इस परीक्षा को हर व्यक्ति पास नहीं कर पाता है। लेकिन हमारे प्रदेश के सोनीपत जिले की बेटी मुद्रा रहेजा और करनाल जिले के बेटे मयंक कुंडू ने इस परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल की है।

बता दें कि मुद्रा रहेजा ने इस परीक्षा में 14वीं और मयंक कुंडू ने 15वी रैंक हासिल की है। प्रदेश के बेटे और बेटी ने इस परीक्षा में इतनी अच्छी रैंक हासिल करके न सिर्फ़ अपने परिवार का बल्कि अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।

इसी के साथ बता दें कि UPPCS की परीक्षा मई 2023 में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम बीते मंगलवार को घोषित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि मुद्रा रहेजा सोनीपत के बिजनेसमैन राजेश रहेजा की बेटी है। अपनी इस सफलता के बारे में बताते हुए मुद्रा रहेजा ने बताया कि,” वह UPSC की तैयारी कर रही थी, जिसके बीच में उन्होंने UPPCS के लिए भी आवेदन किया। इसमें उन्होंने 14वीं रैंक हासिल की है।”

इसके अलावा उन्होंने बताया कि,”उनका लक्ष्य UPSC क्लियर करना है, इसके लिए वह कड़ी मेहनत करती रहेंगी। वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रखेंगी और परीक्षा क्लियर करने के बाद ही दम लेंगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago