मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं, किसी भी हद तक जा सकती हूं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कही। वह यहां सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉर्प्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया।

इस अवसर पर भाटिया ने खचाखच भरे ऑडिटोरियम में महिलाओं से कहा कि आपको किसी के आगे गिडडि़ाना नहीं है और कमजोर नहीं पडऩा है। साथ ही आपको भी अपने अंदर शुचिता को धारण करना होगा। उन्होंने अनेक उदाहरणों एवं अनुभवों के माध्यम से मौजूद महिलाओं में जोश भरा और उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मौजूद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने कहा कि नारी के बिना कोई भी परिवार, समाज, समारोह अधूरा है। बेटियों के बिना कोई भी समारोह नहीं हो सकता है, कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता है। जिसके घर में बेटी होती है, उस पर भगवान प्रसन्न होता है। बेटियों को सम्मान दो। यह देवी हैं।

इस अवसर पर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को आगे बढऩे में समाज भी सहयोग कर रहा है। हमें भी एक दूसरे का सहयोग करना है और समाज का संबल बनना है। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र बंसल ने कहा कि प्रदेश की तीन बड़े पदों पर शोभामान देवियों ने एक मंच पर आकर महिला शक्ति को प्रेरणा दी है।

इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉर्प्स की अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार यशवी गोयल ने कहा कि वह समाज का आईना बनने का प्रयास करती हैं। इसके लिए हमें कई बार अराजक तत्वों का शिकार भी होना पड़ता है। हर प्रोफेशन के अपने खतरे हैं लेकिन हमें खतरे नहीं अपने कर्तव्य और अधिकार देखने हैं। कार्यक्रम में स्त्री शक्ति पहल समिति की सचिव पूनम सिनसिनवार ने बताया कि वह संस्था के माध्यम से करीब 22 जगहों पर स्किल सेंटर चला रही हैं। जिसमें हजारों बच्चियों को सिलाई, कढ़ाई, कताई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण देकर जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दे रही हैं।

इस अवसर पर दुनिया में खेलों के जरिए नाम कमा रही बेटी कंचन लखानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके भविष्य में ओलम्पिक के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मधु गुप्ता, पुनीता दुग्गल, डॉ मीनाक्षी, ममता भड़ाना, सुनीता यादव, कृतिका शास्त्री, इंदु गोयल, रमा सरना, सपना डागर, रीना मलिक, प्रतिमा गर्ग, मोना शर्मा, नम्रता माली बाली, निशा खान, राशी शर्मा, मनीषा चौधरी, रीना बनर्जी, रानी चहल, आरजे भावना, विमल खंडेलवाल, जसवंत पंवार, ऊषा भाटिया, प्रवेश मलिक आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सौरोंत, स्त्री शक्ति पहल समिति के चेयरमैन मुकेश डागर, मानव अधिकार मिशन के चेयरमैन डॉ महेेंद्र शर्मा, चंडीगढ़ हाईकोर्ट बार काउंसिल के कॉआप्टेड मैंबर राजेश खटाना आदि ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और भविष्य में भी हर प्रकार के सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया, शिक्षा, समाज सेवा, धर्म अध्यात्म, कानून आदि अनेक क्षेत्रों में कार्यरत् महिलाएं मौजूद रहीं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago