Categories: Government

Haryana में इन तीन तरह के पेड़ काटने पर लगेगा जुर्माना, सरकार जल्द लागू करेगी नई पॉलिसी 

प्रदेश के जो लोग प्रदेश के पेड़ो को बिना किसी ख़ौफ़ के काट रहे है ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही काम की है। क्योंकि जल्द ही उनको बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल Haryana सरकार ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है जो प्रदेश में पेड़ काटते है।वैसे हरियाणा वन विभाग नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार करने में जुट गया है। 

बता दें कि वन विभाग ये पॉलिसी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में डाली गई याचिका की सुनवाई के बाद बना रहा है। क्योंकि आए दिन प्रदेश की हरियाली ख़त्म होती जा रही है। ऐसे में प्रदेश की हरियाली को बनाये रखने के लिए विभाग ने यह फैसला लिया है। इसी के साथ बता दे कि वन विभाग की इस पॉलिसी में पेड़ो की कटाई और फारेस्ट और नॉन फारेस्ट एरिया में जो पीपल, बरगद और खेजड़ी के पेड़ खड़े है उन्हें काटने पर भी बैन लगाया जाएगा। 

इसकी और जानकारी देते हुए हरियाणा फॉरेस्ट गुड़गांव डिविजन के कंजरवेटर सुभाष यादव ने बताया कि,”हरियाणा में पेड़ों की कटाई को लेकर नया ड्राफ्ट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें पीपल, बरगद और खेजड़ी जैसे पेड़ों को काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने पर भी विचार चल रहा है। अभी प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द सरकार के पास भेजा जाएगा। ताकि पेड़ों को बचाया जा सके।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago