Categories: Faridabad

Faridabad के इन सेक्टरो के लोगों को जल्द मिलेगी बिजली कटौती से राहत, निगम ने शुरू की तैयारी

शहर के जो लोग तिगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रेटर फरीदाबाद एरिया में रहते है ये खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि आने वाले दिनों में उन्हें बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल बिजली निगम ग्रेटर फ़रीदाबाद के सेक्टर 75, 76, 78, 80 और 86 में 33 केवी के पाँच नए बिजली सब स्टेशन बनाने वाला है। इसके लिए बिजली निगम ने ज़मीन तलाशना भी शुरू कर दिया है। 

बता दे कि निगम इस काम पर पूरे 4 करोड़ रुपए खर्च करेगा, साथ ही वह इस काम को 120 दिनों में पूरा करेगा। इसी के साथ बता दे कि फिलहाल इन सेक्टरो में लाखो लोग रहते है, जिस वजह से यहाँ के सब स्टेशन पर ओवरलोड हो जाता है और बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसी वजह से यहाँ के लोग बिजली की समस्या से परेशान रहते है। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए बिजली निगम ग्रेटर फरीदाबाद के EXEN पंकज पंवार ने बताया कि,”इस समय यहाँ पर करीब 1 लाख 75 हजार उपभोक्ता हैं और आने वाले समय में यहाँ पर उपभोगताओं की संख्या और बढ़ जाएगी। वहीं इस एरिया के सब स्टेशन ओवर लोड हो रहे हैं। इसलिए 33 केवी के पांच सब स्टेशन और बनाए जाएंगे, जिनके लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। इन सब स्टेशनों के बन जाने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों और यहां के ओवरलोड सेक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी।”

वही इस पर प्रदेश के राज्य मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक राजेश नागर का कहना है कि,”तेजी से विकसित हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के चलते 5 सब स्टेशन बनाने की मंजूरी सरकार से मिल चुकी है। बिजली निगम स्टेशन बनाने की तैयारी में लग गया है। क्षेत्र में अब बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago