
इस वक्त शहर के लोग सिर्फ़ टूटी सड़कें, सीवरओवर फ्लो, बिजली कटौती, अवैध कब्जों से ही नहीं बल्कि अपने एरिया की पार्कों से भी तंग है। क्योंकि Faridabad के सेक्टर 8 की पार्क आए दिन यहाँ के लोगों के लिए ख़तरा बनती जा रही है।
दरअसल यहाँ की पार्क में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। साथ ही यहाँ की पार्क में लाइटों की उचित व्यवस्था नहीं है, जिस वजह से रात के समय यहाँ पर अंधेरा रहता है। ऐसे में लोगों को डर बना रहता है कहीं कोई अपराधी या ख़तरनाक जानवर इस अंधेरे में पनहा ना ले ले।
इसके अलावा यह पार्क लावारिस कुत्तो का घर भी बना हुआ है, जहाँ पर वह घूमते रहते है और कई बार लोगो को काट भी लेते है। लेकिन इतनी समस्या होने के बाद भी नगर निगम कोई भी सुध नहीं ले रहा है, वह ना तो यहाँ से कूड़े के ढेर को साफ़ करा रहा है और ना ही लाइट ठीक करा रहा है।
यहाँ के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पार्क में रहने वाले कुत्ते कई लोगो को काट चुके है, इसके अलावा कई पर सेक्टर में चोरी भी हो चुकी है। लेकिन लाख शिकायतों के बाद भी नगर निगम कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…