Categories: Faridabad

जल्द बदलेगी Faridabad के रेलवे स्टेशन की सूरत, स्टेशन पर आएगी एयरपोर्ट वाली फीलिंग

शहर के जो लोग अपनी यात्रा के लिए रेल का इस्तेमाल करते हैं ये ख़बर उनके लिए बड़े ही काम की है। क्योंकि अब बहुत जल्द ही ओल्ड फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। जिसके बाद से आपको इस रेलवे स्टेशन पर बिलकुल एयरपोर्ट वाली फीलिंग आएगी। दरअसल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ओल्ड फ़रीदाबाद के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बना रही है।

सरकार इस योजना पर 261.97 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बता दें कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 7 और 8 पर पिलर्स बनाने के लिए नीव रखी जा चुकी है। क्योंकि इन पिलर्स पर ही कॉनकोर्स को एक सिरे से दूसरे सिरे तक ले जाया जाएगा। वैसे 150 मीटर लंबाई पर 12 पिलर्स बनाए जाएँगे। 

इसी के साथ बता दें कि यहाँ पर उतरने और चढ़ने के लिए सीढ़िया, प्रतिक्षालय और रिटायरिंग रूम बनाया जाएगा। लिफ्ट एस्केलेटर की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही स्टेशन के दोनों तरफ मल्टी लेवल कार पार्किंग, वेटिंग रूम, फूड कोर्ट, शॉपिंग प्लेस और दो 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज और ग्रीन बिल्डिंग का भी निर्माण किया जाएगा।

जानकारी के बता दें कि यह रेलवे स्टेशन फरीदाबाद का सबसे पुराना स्टेशन है, जहां से रोजाना 14 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इतना ही नहीं इस स्टेशन पर 60 से अधिक मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहरा रहता है। 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago