नगर निगम Faridabad के इन इलाक़ों में बनाएगा सामुदायिक केंद्र, हजारों लोगों को होगा फ़ायदा 

0
150
 नगर निगम Faridabad के इन इलाक़ों में बनाएगा सामुदायिक केंद्र, हजारों लोगों को होगा फ़ायदा 

शहर के जो लोग NIT और तिगाव में रहते है ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि नगर निगम उन्हें जल्द ही एक नई सौग़ात देने वाला है। दरअसल नगर निगम NIT और तिगाव में नए सामुदायिक केंद्र बनाने वाला है। वैसे निगम NIT में एक और तिगाव में दो सामुदायिक केंद्र बनाएगा। साथ ही इन दोनों केंद्रों पर निगम छात्रो के लिए लाइब्रेरी की भी सुविधा देगा। 

नगर निगम Faridabad के इन इलाक़ों में बनाएगा सामुदायिक केंद्र, हजारों लोगों को होगा फ़ायदा 

बता दे कि नगर निगम इन तीनो सामुदायिक केंद्रों पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए निगम ने निविदा जारी कर दी है। वैसे इन इलाकों में सामुदायिक केंद्रों के बन जाने के बाद से यहाँ रहने वाले हजारों लोगों को फ़ायदा मिलने वाला है। 

नगर निगम Faridabad के इन इलाक़ों में बनाएगा सामुदायिक केंद्र, हजारों लोगों को होगा फ़ायदा 

इसी के साथ बता दे कि यहाँ के लोग काफ़ी समय से सामुदायिक केंद्रों की मांग कर रहे थे, क्योंकि फ़िलहाल उनको छोटे-छोटे फंक्शन के आयोजन के लिए बाहर जाना पड़ता है। जिस वजह से उनका काफ़ी खर्चा हो जाता है। लेकिन अब इन सामुदायिक केंद्रों के बन जाने के बाद से उनकी जेब पर बोझ कम पड़ेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here