HomeFaridabadGlobal Market तक पहुँचा  Faridabad के इस नौजवान का कारोबार, आज सब...

Global Market तक पहुँचा  Faridabad के इस नौजवान का कारोबार, आज सब के लिए बन गए हैं प्रेरणा 

Published on

जहाँ चाह वहाँ राह, ये कहावत आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको इस कहावत का जीता जागता उदाहरण देंगे। जिन्होंने अपनी चाह को अपनी राह बनाया और अपने सपने को साकार किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं बल्लभगढ़ के सौरव खत्री की, जिनका कारोबार थोड़े ही समय में ग्लोबल मार्केट तक पहुँच गया है। साथ ही वह शहर के हजारो लोगों को भी रोज़गार दे रहे हैं। 

Global Market तक पहुँचा  Faridabad के इस नौजवान का कारोबार, आज सब के लिए बन गए हैं प्रेरणा 

बता दें कि सौरव अत्री “अत्री इंडस्ट्री” के संस्थापक हैं, वह होम कीपिंग प्रोडक्ट बनाते है। वैसे उनकी कंपनी में तीन हज़ार से ज़्यादा पुरुष और महिलाएँ काम करती है। वही अगर इनके प्रोडक्ट की ख़ासियत की बात करें तो वह एक बार ही ख़रीदने पड़ते है और जब वह ख़ाली हो जाते है तो उनको आधे दाम पर रिफ़िल करा सकते है। इससे ख़रीदारो की जेब पर भी ज़्यादा असर नहीं पड़ता है और प्लास्टिक का भी इस्तेमाल कम होता है, जिससे पर्यावरण पर भी असर कम पड़ता है। 

Global Market तक पहुँचा  Faridabad के इस नौजवान का कारोबार, आज सब के लिए बन गए हैं प्रेरणा 

इसी के साथ बता दें कि सौरव खत्री लिक्विड डिटर्जेंट, डिशवॉश, हैंडवॉश, टॉयलेट और फ्लोर क्लीनर, फिनाइल और ग्लास क्लीनर बनाते है। उनके यह सभी प्रोडक्ट ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी मौजूद है। जानकारी के लिए बता दें कि सौरव अत्री ने सेक्टर-16ए के पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय से बीकाम आनर्स से वर्ष 2019 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। जिसके बाद उन्होंने जनवरी 2024 से अपना कारोबार शुरू किया और जुलाई से उनका मुनाफ़ा होने लगा। जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के जेवर में अपनी एक छोटी यूनिट लगा दी। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए अत्री इंडस्ट्रीज के संचालक सौरव अत्री ने बताया कि,”स्टार्टअप सेंटर के माध्यम से छात्रों के सपनों को पंख लग रहे हैं।स्टार्टअप सेंटर उद्योग स्थापित करने में संसाधनों को उपलब्ध कराने के साथ बैठने के लिए आफिस भी प्रदान करता है।अपनी मेहनत व स्टार्टअप सेंटर के सहयोग से ही अंत्री इंडस्ट्रीज स्थापित कर पाया। विदेशों तक प्रोडक्ट पहुंचाना सपना है। शिक्षित युवा नौकरी के लिए भागने की बजाय कुछ अपना करने की सोचें, मेहनत करें, सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलेगी।”

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this