HomeFaridabadअबकी बार Faridabad के Surajkund मेले में यह 10 चीज़े है ख़ास,...

अबकी बार Faridabad के Surajkund मेले में यह 10 चीज़े है ख़ास, ये रही List 

Published on

Faridabad के Surajkund मेले का शुभारंभ हो चुका है, इस बार का मेला पिछले 37 सालों के मेले से बिल्कुल अलग है। क्योंकि इस बार मेले में देखने के लिए बहुत अलग चीज़े मिलेंगी, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी। अगर आप भी इस बार का सूरजलुंड मेला देखने जा रहे है, तो आपको वहाँ पर ये 10 चीज़े ज़रूर देखनी चाहिए। 

अबकी बार Faridabad के Surajkund मेले में यह 10 चीज़े है ख़ास, ये रही List 

ये रही लिस्ट 

1 अपना घर – मेला परिसर में बने ‘अपना घर’ को विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र की तरफ से सजाया गया है। इसमें हरियाणा में 100 साल पहले तक इस्तेमाल होने वाले घरेलू व कृषि उपकरण देखने को मिलेंगे। पुराने बर्तन, 100 साल पुराने लालटेन, लोहे व पितल की पुरानी बाल्टियां, कृषि उपकरण आदि भी देखने को मिलेंगे।

2 ओडिशा पविलियन- थीम स्टेट ओडिशा के लिए अलग से पविलियन बनाया गया है। इसमें भगवान जगन्नाथ रथ के स्वरूप को दिखाया गया है। इसके साथ ही जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की मूर्ति लगाई गई है और ओडिशा से आए शिल्पियों व कलाकारों ने अपने स्टॉल भी लगाए हुए हैं।

3 MP पवेलियन – ओडिशा पविलियन के पास ही मध्यप्रदेश पविलियन भी बना हुआ है, जिसमें कूनों नैशनल पार्क को दर्शाया गया है। वाइल्ड लाइफ की झांकियां भी बनाई गई हैं।

4 इंटरनैशनल पविलियन- मुख्य चौपाल के पीछे की तरफ इंटरनैशनल पविलियन बना हुआ है। यहां लगभग 30 से अधिक देशों ने अपने स्टॉल लगाए हुए हैं। यहां आकर आपको अलग ही अनुभव होगा।

5 एम्यूजमेंट पार्क- सूरजकुंड मेले में गेट नंबर एक के पास एम्यूजमेंट पार्क तैयार किया गया है। यहां पर 25 से अधिक झूले व गेम्स लगाए गए हैं। जहाँ पर आप अलग-अलग तरह की राइड्स और 10 के करीब विडियो गेम्स का भी मजा ले सकते हैं।

6 सैंड आर्ट- इस बार मेले में ओडिशा की प्रसिद्ध सैंड आर्ट का भी दीदार कर सकेंगे। ओडिशा के पुरी से आए कलाकार निकुंज बालू मिट्टी से सेंड आर्ट तैयार करके शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

7 फूड कोर्ट– थीम स्टेट ओडिशा, मध्य प्रदेश के साथ यहां पर पर्यटक राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों के खानों का जायका ले सकते हैं। यहां पर आपको एक ही जगह पर अलग-अलग स्वाद चखने को मिलेगा। 

8 चौपाल – इस बार मेले में दो की जगह तीन चौपाले है । जहाँ पर शाम के समय मुख्य स्टेज पर सिलेब्रिटी का लाइव शो होगा। जिसका पूरा कैलंडर हरियाणा टूरिजम ने जारी कर दिया है। 

9 कल्चरल कार्निवल – शाम को पर्यटक मेला परिसर में कल्चरल कार्निवल  की झलक देख सकते हैं। जिसमें सभी देशों व राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते है।

10 सेल्फी पॉइंट – मेले में कई राज्यों की तरफ से ऐतिहासिक गेट व अन्य स्ट्रक्चर बनाए गए, जिनके साथ आप फोटो ले सकते है। इसके अलावा कई जगहों पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए हैं। 

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this