Categories: Others

Haryana में इन किसानों की होने वाली है मौज़, यहाँ जाने कैसे 

Haryana के जो किसान भाई अनुसूचित जाति के है और देसी गाय पालते है ये खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि हरियाणा सरकार ने देसी गाय पालने वाले अनुसूचित जाति के किसानों के लिए एक नई योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को 25 हज़ार रुपए की सब्सिडी देगी। 

बता दें कि अभी हाल ही में सरकार ने जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में आत्म स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था। 

इसी शिविर के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत लाठर ने बताया कि,”प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय पालने पर सरकार 25 हजार रूपए की सब्सिडी देगी और चार ड्रम की खरीद पर 3 हजार रूपए तक की सहायता देगी। इसका लाभ दो एकड़ या उससे ज्यादा खेती करने वाले किसानों को मिलेगा।” 

इस शिविर के दौरान खंड कृषि अधिकारी डॉ सुरेन्द्र मोर ने भी किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बताया कि,”रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। एक ही फसल की बार- बार बिजाई करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम होने लगती है, इसलिए किसानों को फसल चक्र अपनाना चाहिए। परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा देना होगा, ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकें।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago