Haryana के किसान द्वारा उगाई गई लौकी ने किया सबको हैरान, यहाँ जानें कैसे 

0
113
 Haryana के किसान द्वारा उगाई गई लौकी ने किया सबको हैरान, यहाँ जानें कैसे 

अपने अक्सर अपनी जिंदगी में दो से तीन फीट लंबा लौकी देखा होगा, लेकिन आज हम आपको इतने बड़े लौकी के बारे में बताएँगे जिसे बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के किसान रणवीर सिंह सौकन ने दो या तीन फीट की लौकी नहीं बल्कि छह फीट 2 इंच लंबी लौकी उगाई है। जिसे देख कर सब हैरान हो गए है। 

Haryana के किसान द्वारा उगाई गई लौकी ने किया सबको हैरान, यहाँ जानें कैसे 

बता दें कि वह इस छह फीट 2 इंच लंबे लौकी को ‘दिल्ली के पूसा किसान मेले’ में लेकर पहुंचे है। इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ बता दें कि लोग पहले इस लौकी को नक़ली समझ रहे थे, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला तो वह सब हैरान हो गए और इस छह फीट 2 इंच लंबे लौकी के साथ सेल्फ़ी लेने लगे। 

जानकारी के लिए बता दें कि इस लौकी की क़ीमत बाजरा में 100 से ₹200 प्रति किलोग्राम है। इसका स्वाद बाक़ी लौकी से अलग होता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इस लौकी के बीज की मांग भारत के अलावा डेनमार्क, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा तक है। वैसे किसान रणवीर सिंह 14 सालों की उम्र से खेती कर रहे हैं और साल 1998 में उन्होंने अपनी अनूठी फसलों के लिए अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है.

Haryana के किसान द्वारा उगाई गई लौकी ने किया सबको हैरान, यहाँ जानें कैसे 

अपने इस लौकी के बारे में और जानकारी देते हुए किसान रणवीर सिंह ने बताया कि,”इस लौकी को उन्होंने देसी बीज से खुद विकसित किया है, इसका नाम आररस-50 है।इसे देसी खाद की सहायता से उगाया जाता है। इसके लिए पहले बांस से मचान बनाया जाता है,फिर बेल को उस के ऊपर चढ़ा लिया जाता है। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि,”25 जून के बाद इस लौकी को लगाया जाता है, इसका फल दो महीने में आता है। आमतौर पर हाइब्रिड लौकी का फल 50 से 55 दिनों में तैयार हो जाता है, लेकिन इस देसी लकी को पकाने में तीन से चार महीने का समय लग जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here