विधानसभा के बजट सत्र के दौरान Haryana की जनता को मिलेगा उनका राज्यगीत, कुछ इस प्रकार है गीत के बोल 

0
157
 विधानसभा के बजट सत्र के दौरान Haryana की जनता को मिलेगा उनका राज्यगीत, कुछ इस प्रकार है गीत के बोल 

राष्ट्रीय गीत जिस प्रकार हमारे देश की गाथा के बारे में बताता है, ठीक उसी प्रकार Haryana की गाथा को बताने के लिए प्रदेश को भी जल्द ही उसका राज्यगीत मिल जाएगा। जिसके बाद से सिर्फ़ प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग हमारे प्रदेश की गाथा को एक गीत के माध्यम से सुनेंगे। 

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान Haryana की जनता को मिलेगा उनका राज्यगीत, कुछ इस प्रकार है गीत के बोल 

बता दें कि हरियाणा का राज्यगीत बनकर तैयार हो चुका है, इस गीत को पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा द्वारा लिखा गया है और डॉ. श्याम शर्मा द्वारा गाया गया है।साथ ही पारस चोपड़ा द्वारा कम्पोजर और रोहतक की मालविका पंडित द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इसके साथ ही बता दें कि इस गीत को 7 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद से हमारे प्रदेश की गौरव गाथा के तौर पर इस गीत को सुना जाएगा। वैसे इस गीत को विधानसभा कमेटी ने फाइनल कर दिया है। 

इस प्रकार है इस गीत के बोल 

“पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आजय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणाणा।
जय जय जय हरियाणा…..
गीता ज्ञान धरोहर इसकी, महाभारत इतिहास
मुकुट शिवालिक आधार अरावली, यमुना बहती पास
मौज मनावें, कातक न्हावें, पूरी मन की आस
सरस्वती के अमृत रस का, यहीं सदा है वास
सादा जीवन सादा बाणा, दूध दही का खाणा।
जय जय जय हरियाणा …..
छैल छबीले मर्द निराले, सुन्दर स्याणी नार
होली, दिवाली, ईद, गुरपुरब, मनते तीज त्योहार
भाईचारा जग से न्यारा बढ़े प्यार में प्यार
दिन दूणा अर रात चौगुणा, शिक्षा और व्यापार
बजते डेरू, ढोल, नगाड़े, सांग, रागणी गाणा।
जय जय जय हरियाणा ….
उपजाते हैं फसल सुनहरी, खेतों बीच किसान
खेल खिलाड़ी मैडल लाकर करें देश का मान
सीमाओं पर हरदम चौकस यहां के वीर जवान
छोटा सा प्रदेश, देश की अजब निराली शान
अतिथि देवो भव: यहां सेवा धर्म निभाणा
जय जय जय हरियाणा ….”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here