Categories: Faridabad

Faridabad से दोबारा शुरू हुई सोहना वाया भनकपुर के लिए रोडवेज़ की बस, यह रहेगी बस की टाइमिंग 

फ़रीदाबाद के जो लोग रोज़ाना शहर से भनकपुर और सिकरोना सफ़र करते है, यह खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि अब से आपको भनकपुर और सिकरोना जाने के लिए निज़ी वाहनो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दरअसल हरियाणा रोडवेज ने एक बार फिर से सोहना वाया भनकपुर-सिकरोना के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। 

बता दें कि यह बस दोपहर के दो बजे बल्लभगढ़ से वाया भनकपुर सोहना जाएगी और शाम को 5 बजे बल्लभगढ़ से वाया भनकपुर सोहना जाएगी। इसके अलावा सुबह 7:15 सोहना से चलने वाली बस भनकपुर सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी और दोपहर को 1 बजे सोहना से चलकर 1:30 भनकपुर होती हुई बल्लभगढ़ आएगी। 

इसी के साथ बता दें कि इन बसों को दोबारा शुरू ग्रामीणों के कहने पर किया गया है। क्योंकि काफ़ी समय से रोड खराब होने की वजह से यह बस बंद दी, लेकिन अब सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसलिए अब इन बसों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। 

इस बात की और जानकारी देते हुए ड्यूटी इंस्पेक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि,”कई साल से भनकपुर रूट पर बस सेवा बंद पड़ी थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी, लेकिन अब बस को दोबारा से शुरू कर दिया है। पहले यह बस पहले राजीव कॉलोनी से होकर निकलती थी, लेकिन अब यह बस सीकरी से वाया भनकपुर रूट पर चलाई जाएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago