Categories: OthersTrending

दूध निकालते समय महिला पर गिरी भैंस, महिला बच गई, 5 मिनट में भैंस ने तोडा दम: देखिए

‘मुसीबत और मौत’ ये दोनों ऐसी चीज हैं जो कभी भी और कहीं भी आ सकती हैं. मसलन राजस्थान के एक गाँव में ये दोनों ही चीजें एक साथ बड़े अजीब ढंग से देखने कि मिली. हुआ ये कि एक महिला भैंस का दूध निकाल रही थी कि तभी भैस अचानक महिला के ऊपर गिर गई. इस हादसे की वजह से महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई तो वहीं भैंस की तो सीधी मौत ही हो गई. इस अजीब घटना ने इंटरनेट पर भी सनसनी मचाई हुई हैं. आइए विस्तार से जाने ये मामला क्या हैं.

पूरा मामला राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव का हैं. यहाँ बीते गुरुवार मोटी देवी नाम की एक महिला सुबह सुबह भैंस का दूध निकाल रही थी. बस इसी दौरान भैंस अचानक गश खाकर गिर गई.

दूध निकालते समय महिला पर गिरी भैंस, महिला बच गई

चुकी महिला भी तब दूध दोहने की वजह से भैंस के पास ही थी इसलिए ये भैंस सीधी महिला के ऊपर जा गिरी. भैंस के गिरते ही उसकी तुरंत मौके पर मौत हो गई.

अब भैंस को अचानक ऐसा क्या हुआ कि गिरकर उसकी जान ही चली गई इस बार में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं. पर जानकारों के अनुसार ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता हैं कि दूध दोहे जान एके दौरान कोई भैंस अपने प्राण त्यागती हैं. शायद उसके शरीर में कुछ आन्तरिक गड़बड़ी चल रही थी.

खैर भैंस जैसे ही महिला के ऊपर गिरी तो उसके परिजन दौड़ कर आए और बड़ी मुश्किल से वजनी भैंस को हटाकर महिला को बाहर निकाला.

भैंस के गिरने की वजह से घायल हुई महिला को फिर करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल महिला मोटी देवी के पति मोहन सिंह बताते हैं कि उनके पुरे परिवार का खर्चा इस भैंस का दूध बेचकर ही चलता था.

उन्होंने इस भैंस की कीमत पचास हजार से भी अधिक बताई. उन्हें भी समझ नहीं आ रहा कि भैंस की यूं अचानक दूध दोहने के दौरान मौत कैसे हो गई. भैंस की तबियत भी बीते दिनों से अच्छी चल रही थी.

भैंस के चले जाने के बाद उनके परिवार के भी खाने पिने के लाले पड़ गए हैं. ऊपर से घायल महिला के इलाज में जो खर्चा हुआ वो अलग. जानकारी के अनुसार भैंस के शव को दफना दिया गया हैं.

उधर महिला के ऊपर भैंस गिर जाने की वजह से उनका हाथ और कंधा टूट गया. अभी उस पर फैक्चर होने की वजह से प्लास्टर चढ़ा हुआ हैं. फिलहाल महिला का इलाज हॉस्पिटल में ही चलने के बाद शुक्रवार तके दिन उन्हें छुट्टी मिल गई.

महिला अभी घर में आराम कर रही हैं. उम्मीद हैं कि उसका हाथ और कंधा जल्द ठीक हो जाएगा. इस हादसे के बाद महिला के लिए अब से भैंस का दूध निकालना आसन नहीं होगा. ये घटना उसे हर पल याद रहेगी.

उधर सोशल मीडिया पर भी ये पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोगो को भी ये बात बड़ी अनोखी और नई लग रही हैं. किसी ने इस तरह की घटना पहले नहीं सुनी थी. इस मामले पर आपकी क्या राय हैं जरूर बताए.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago