HomeFaridabadFaridabad के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान भवन का 25% निर्माण कार्य हुआ पूरा, यह...

Faridabad के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान भवन का 25% निर्माण कार्य हुआ पूरा, यह होगी इस भवन की खासियत

Published on

फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए यह खबर बहुत ही ज्यादा खास होने वाली है, क्योंकि उन्हें जल्द ही शहर में नया अंतरराष्ट्रीय विज्ञान भवन मिलने वाला है। वैसे यह प्रदेश का सबसे बड़ा विज्ञान भवन होगा। इसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(HSVP) ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78 में लगभग 8 एकड़ की जमीन पर बना रहा है और इसका 25 प्रतिशत निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 

Faridabad के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान भवन का 25% निर्माण कार्य हुआ पूरा, यह होगी इस भवन की खासियत

बता दें कि इस 25 प्रतिशत निर्माण कार्य में भू- तल में पार्किंग का निर्माण कार्य और प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ बता दें कि इस खुबसूरत आलीशान विज्ञान भवन को 427 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। वैसे इस भवन की ख़ास बात यह है कि इस भवन का डिजाइन नई संसद सेंट्रल विस्टा के आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने बनाया है।

Faridabad के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान भवन का 25% निर्माण कार्य हुआ पूरा, यह होगी इस भवन की खासियत

जानकारी बता दें कि साल 2019 में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अगस्त के महीने में इस विज्ञान भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन उस वक्त डिजाइन फाइनल न होने की वजह से इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। उस वक्त इस विज्ञान भवन का एस्टीमेट 378 करोड़ रुपए था। ‌पर अब इस भवन का एस्टीमेट 416 करोड रुपए है, क्योंकि इसके पुराने डिजाइन में कुछ नई चीजें भी शामिल की गई हैं जिस वजह से इसका एस्टीमेट बढ़ गया है।

यह होंगी इस विज्ञान भवन की खासियत

इस विज्ञान भवन में 3 बड़े ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे।

इन तीनों ऑडिटोरियम को 2500, 1000, 600 लोगों की बैठने की क्षमता से बनाया जाएगा।

इस बड़े ऑडिटोरियम की आगे की 500 सीटों को फोल्डेबल बनाया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर सीटों को फोल्ड करके मंच का रूप दिया जा सके।

इस भवन में 200 कमरों का एक फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा।

यह भवन पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा, इसे सोलर एनर्जी से संचालित किया जाएगा।

इसकी बेसमेंट में 2000 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग को विकसित किया जाएगा।

इस भवन में 25 लिफ्ट और 11 स्वचलित सीढियां लगाई जाएंगी।

इसके साथ ही इस भवन में एक म्यूजियम, ऑफिस, रेस्टोरेंट, कैफे और कैंटीन आदि बनाए जाएंगे

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this