Categories: Government

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश लिखा हुआ देखा है, लेकिन अब ज़ल्द ही उन्हें रोडवेज की बसों पर एक नया संदेश देखने को मिलेगा। दरअसल परिवहन मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी है कि अब से रोडवेज की बसों पर ‘जानवरों पर दया करो’ का संदेश भी देखने को मिलेगा।

इस बारे में और जानकारी देते हुए अनिल विज ने बताया है कि,”सरकारी बसों के साथ सहकारी परिवहन समितियों और प्राइवेट बस संचालकों को भी जीवों को बचाने के लिए प्रेरित करता स्लोगन लिखना होगा। यह फैसला पशुओं के प्रति दयालुता बढ़ाने और सड़क पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।”

इस पर परिवहन विभाग ने निर्देश जारी करके कहा है कि,”स्लोगन का रंग इस हिसाब से हो कि बस के रंग से मिलान न हो। इसे पेंट या स्टीकर के रूप में भी लगाया जा सकता है। इसकी न्यूनतम उंचाई 150 MM होनी चाहिए। इसे ऐसी जगह पर लगाना होगा, जहां से सभी को दिखाई दे।”

बता दें कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर यह संदेश लिखना इसलिए अनिवार्य किया है, ताकि जानवरो पर अत्याचार ना हो। इसी के साथ बता दें कि यह स्लोगन हिंदी और अंग्रेज़ी में लिखा जाएँगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago