फरीदाबाद में चल रही लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में महिलाओं से अधिक पुरुष नजर आते हैं, जिससे महिलाओं को भीड़, सीट ना मिलना, खड़े होकर यात्रा करने जैसी समस्या होती है।

दरअसल फरीदाबाद में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने महिलाओं के लिए आरक्षित कोच का प्रबंध किया। जिसमें नियमानुसार पुरुषों द्वारा यात्रा करना गैरकानूनी है, परंतु यात्रियों द्वारा बनाए गए इन नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। महिलाएं काफी परेशान नज़र आ रही हैं।

बातचीत के दौरान महिला यात्रियों ने बताया कि कोच में पुरुष यात्रियों के चढ़ जाने से हमें सीट नहीं मिलती, खड़े होकर यात्रा करना पड़ता है, इसके अलावा कई बार नीचे बैठकर यात्रा करना पड़ता है।

वहीं कुछ पुरुष यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेन के लिए यात्री काफी ज्यादा होते हैं, ट्रेन के आए ही भीड़ इतनी बेकाबू हो जाती है की जहां जगह मिलता है हम वहीं चढ़ जाते हैं।
लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को स्थति काफी खराब हो जाती है। कई बार यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर गेट पर लटक कर यात्रा करते हैं।



