फरीदाबाद में बल्लभगढ़ बस डिपो में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जहां लोगों को दूर दराज के क्षेत्रों जैसे यमुनानगर व पंचकूला जैसे जगह पर जाने के लिए बसों की कम सुविधा दी गई थी। वहीं इसमें सुधार करके अब ऐसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें की बल्लभगढ़ बस डिपो से अब एसी बसों का संचालन भिवानी, यमुनानगर तथा पंचकूला के रूट पर शुरू कर दिया गया है।

इन बसों के शुरू हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं यात्रा भी सुगम हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना करीब 170 बसें संचालित होती हैं, जहां ऐसी बसों की संख्या 20 बताई जा रही है।

बल्लभगढ़ बस डिपो में अब एक भी बस को रोका नहीं गया है सभी को संचालित कर दिया गया है। इसमें एसी बसें तथा सामान्य बसें शामिल है।



