हरियाणा में मुख्यमंत्री नायक सैनी ने गौशालाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री ने 1.80 करोड रुपए के कार्डन राशि जारी की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को हुए गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र में आयोजित गौशाला चारा अनुदान वितरण समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने के साथ गीता एवं आयुर्वेद शोध का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने ना केवल गौशालाओं को 1.80 करोड़ रूपए का चारा अनुदान राशि दिया बल्कि इन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में 605 गौशालाओं के लिए 88.50 करोड़ रूपए की चारा अनुदान राशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया की सरकार ने पंजीकृत गौशालाओं को पिछले करीब 10 वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा चुका है। वर्तमान की राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रूपए की अनुदान राशि दी जा चुकी है।

CM ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी ने गोकुल मिशन लागू किया है जिसके ज़रिए देशी नस्ल की गायों का संरक्षण और संवर्धन हो सके। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने गौवंश की सुरक्षा के लिए गौवंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम – 2015 लागू किया है। हरियाणा सरकार द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि गौवंश की रक्षा हो से तथा लोगों में गौवंश के प्रति सकारात्मक भाव उभरे।




