Categories: FaridabadPublic Issue

नगर निगम फरीदाबाद ने आम जनता को लूटने की कर रखी है पूरी प्लानिंग , जाने कैसे 31 जुलाई के बाद सबकी होगी जेब खाली

एक तरफ नगर निगम आर्थिक तंगी का हवाला देकर लोगों की सहायता करने का दावा करता है और वहीं दूसरी ओर संपत्ति कर और विकास शुल्क जमा नहीं करता लोग इधर से उधर भटकते रह रहे हैं।

निगम कर्मचारी कहते हैं कि संपत्ति कर का डाटा ऑनलाइन होने के बाद ही संपत्ति कर जमा किया जाएगा हैरानी की बात यह है कि करीब 3 वर्ष पहले शुरू किया गया संपत्ति कर सर्वे अब तक पूरा नहीं हो पाया है नगर निगम संपत्ति का डाटा भी ऑनलाइन नहीं हो पाया है।

निगम के पास नहीं है संपत्ति का सही रिकॉर्ड

निगम के पास अभी तक संपत्ति का कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे पता चल सके कि निगम क्षेत्र में वर्तमान में आवासीय तथा औद्योगिक कितनी संपत्ति है पुराने रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक निगम क्षेत्र में करीब ढाई लाख संपत्ति पंजीकृत है पिछले वर्षों में शहर में कितनी संपत्ति बढ़ी है इसके लिए अब सर्वे चल रहा है। इन दिनों संपत्ति कर भरने के लिए 35% की छूट है लेकिन जो संपत्ति कर भरने में देरी करेगा उस पर ब्याज लगाया जाएगा।

नगर निगम फरीदाबाद ने आम जनता को लूटने की कर रखी है पूरी प्लानिंग , जाने कैसे 31 जुलाई के बाद सबकी होगी जेब खाली

आपको बताना चाहेंगे की जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई तक यदि लोग अपना संपत्ति कर नहीं भरेंगे तो उन पर नगर निगम द्वारा ब्याज लगाया जाएगा लेकिन नगर निगम ने पब्लिक डीलिंग इस समय बंद कर रखी है और नगर निगम की वेबसाइट पर अभी तक संपत्ति कर का डाटा उपलब्ध नहीं हो पाया है तो ऐसे में भला आम आदमी क्या करें जब लोग नगर निगम संपत्ति कर जमा कराने जाते हैं तो दफ्तर बंद देकर वापस लौट जाते हैं।

एक तरफ कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने का दावा नगर निगम द्वारा किया जाता है और वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटनाएं सामने आती है सिर्फ यही नहीं नगर निगम फरीदाबाद में घोटाले भी आए दिन देखने को मिलते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago