Categories: Government

हरियाणा में इन वाहनों पर बढ़ा दिया TAX, प्रदेश के बॉर्डर लगे नाके बनेंगे रुकावट

हरियाणा में प्रदेश सरकार ने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है जिसमें प्रदेश की सीमा में आने वाले वाहन तथा सीमा से बाहर जाने वाले वाहन पर टैक्स को लेकर निर्णय लिया गया है।

जानकारी के लिए बताएं हरियाणा में बॉर्डर पर कर खनिज लाने वाले वाहनों पर इंटरस्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) लागू करने का निर्णय लिया है।

इस नियम के अनुसार जितने भी वाहन खनिज लेकर प्रदेश के अंदर प्रवेश कर रहे हैं उन वाहनों पर 100 रूपये प्रति मेट्रिक टन टैक्स लगाया जाएगा। वही जो वाहन खनिज लेकर प्रदेश से बाहर की ओर निकल रहे हैं उन पर 20 रुपए प्रति मेट्रिक टन टैक्स लगाया जाएगा।

ISTP के अनुसार इस टैक्स को बढ़ाने से प्रदेश राजस्व में बढ़ोतरी होगी तथा सड़कों में नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिले महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात के जरिए हरियाणा में प्रवेश किया जाता है। इन जिलों से राजस्थान की सीमाएं लगी हुई है जहां से भारी मात्रा में खनिज आता है।


इसके अलावा खेतड़ी, सीकर तथा जयपुर से खनिज से लदे ट्रक निकलते हैं तथा नारनौल की सीमा से रोड़ी, डस्ट, पत्थर जैसे सामान से लदे ट्रक आते जाते हैं।

ISTP लागू हो जाने के बाद से जिन वाहनों ने बिना ISTP के प्रवेश किया है उन वाहनों को बॉर्डर पर लगे नाकों पर मौजूद कर्मियों ने करीब 10 लाख रुपए के चालान अब तक कर दिए हैं। इसके अलावा खनन विभाग को लगभग 40 लाख रुपए का राजस्व मिला है।


ISTP के लागू हो जाने के बाद से राजस्व में बढ़ोतरी हो रही है वही प्रदेश में आने वाले ट्रैकों द्वारा भी नियम के अंतर्गत आना-जाना किया जा रहा है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago