हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1900 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 41 किलोमीटर लंबी सड़क की परियोजना को मंजूरी दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना में बन रहे सड़क से एक बहुत बड़ी कनेक्टिविटी हिसार, राजगढ़, दिल्ली व कैथल से होने वाली है। यह सड़क करीब 41 किलोमीटर लंबी होगी, जो की बाईपास के रूप में बनाई जा रही है।

इस परियोजना में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक बड़ा सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है जिसमें लगभग 1000 करोड़ खर्च किए जाएंगे ।

इस परियोजना के आते ही लोगों में खुशी की लहर है तथा हिसार, राजगढ़, दिल्ली व कैथल से एक बेहतर कनेक्टिविटी होगी तथा 41 किलोमीटर का यह लंबा सफर कम समय में पूरा हो सकेगा।



