फरीदाबाद में बरसात के कारण कई जगहों पर जल भराव हो चुका है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कई रास्ते जाम हो चुके हैं तो कहीं सीवर ओवरफ्लो होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल डबुआ कॉलोनी के साधन चौक इलाके में लोगों को काफी समस्या हो रही है।

दरअसल लोगों के घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है वही बरसात के कारण सीवर ओवरफ्लो हो रहा है जिससे सीवर का पानी पूरे गली में फैल रहा है और लोगों का बाहर निकल पाना दुबर हो चुका है ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण काफी बदबू आ रही है वही घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं ।जिससे इसका असर रोजगार पर पढ़ रहा है।

इसके अलावा पेयजल की समस्या अपनी चरम पर है। काफी समय से यहां पर पीने का पानी भी नहीं आ रहा है तथा बरसात से पहले टैंकरों को मंगवाकर पानी भरा जाता था और उसके पैसे दिए जाते थे परंतु बरसात के बाद से जो सीवर ओवरफ्लो हुआ है उससे टैंकर का आना भी मुमकिन नहीं है। जानकारी के लिए बता दे की केवल डबुआ कॉलोनी में ही नहीं बल्कि यह स्थिति संजय कॉलोनी गोंछी व अन्य क्षेत्रों में भी है ।



