हरियाणा में अब करीब 68 ट्रेनें करीब 1 महीने के लिए रद्द की गई है। दरअसल जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार तेज बरसात के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों को रोका जा रहा है। बता दें रेलवे प्रशासन की ओर से जिन ट्रेनों को रोका जा रहा है ।

उनमें जम्मू मेल, वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो व अन्य कई ट्रेनें शामिल हैं। जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल की ओर जाने वाले यात्रियों की काफी बड़ी संख्या होती है, इसके अलावा लोग महीना पहले ही ट्रेन की बुकिंग करने लग जाते हैं इन क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए।
इसी के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल की ओर जा रही इन 68 ट्रेनों में भी लोगों ने बड़ी संख्या में टिकट बुक कराई परंतु जब जाने के लिए समय आया तब ट्रेन भी रद्द हो गई और लोगों के अरमान भी।

इसके अलावा रेलवे प्रशासन को भी काफी बड़ा नुकसान हो रहा है दरअसल जिन भी लोगों ने ट्रेन बुक करी थी उनका सफर रद्द होने के चलते टिकट के पैसे रेलवे प्रशासन को यात्रियों को वापस देना पड़ा इसके अलावा बरसात के चलते लोग सफर ही नहीं कर रहे हैं। इससे रेल मंत्रालय को भी नुकसान पहुंच रहा है ।



