हरियाणा प्रदेश में लगातार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ता जा रहा है जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो सके । इसी कड़ी में हिसार जिले के डिपो में भी 5 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की संभावना हैं।

दरअसल जेबीएम कंपनी के द्वारा डिपो का निरीक्षण किया गया जिसमें व्यवस्था, बसों का संचालन तथा वर्कशॉप शामिल हैं। इस निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार किया जाएगा जिसके बाद से ये निर्धारित होगा कि बसों का संचालन हो सकता है या नहीं । इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

बसों की सेवा बढ़ जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल यहां संचालित बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाने से लोगों को भी काफी समस्या होती है। फिलहाल हिसार में 50 की बसें चलाने की योजना है।

जानकारी के लिए बता दे की रोडवेज के लिए बना रही यह वर्कशॉप लगभग तीन एकड़ की भूमि पर इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जाएगा। इसमें 9 चार्जिंग पॉइंट ड्राइवर परिचालकों के लिए रेस्ट रूम में शौचालय भी बनाए जाएंगे इसके अलावा इस वर्कशॉप को करीब दो मंजिला बनाया जाएगा। यह परियोजना लगभग 14.25 करोड रुपए में तय किया गया है ।



