हरियाणा में अब अंबाला जिले में विकास कार्य किया जाएगा। हर गांव में पक्की सड़क दिखाई देंगे। दरअसल अंबाला जिले में सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है और जिन भी सड़कों में गड्ढे नजर आ रहे हैं, खराब सड़क हैं, जिनकी जर्जर हालत है उसमें बदलाव किया जाएगा और पक्की सड़क बनाई जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 55 सड़कों का चयन किया है जो की बेहद जर्जर स्थिति में है। इन सड़कों से लोगों को बहुत परेशानी होती है। बरसात के समय में इन सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे बड़ी दुर्घटना का भी सामना लोगों को करना पड़ता है।

बता दें गांव के इलाकों में इस तरह की समस्या काफी बड़ी है और गंभीर भी। इन सड़कों को ठीक करने के लिए प्रशासन द्वारा करीब 35 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। जिससे यह सड़क बन सके तथा लोगों को बड़ी राहत मिले।

बता दे की न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बल्कि शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भी इन गड्ढों को भरा जाएगा। इससे गांव तथा शहर की बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी तथा लोगों को इसका बड़ा फायदा होगा।



