हरियाणा के हिसार में अब रोडवेज बसों का किराया महंगा होने वाला है लोगों को टिकट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। दरअसल हिसार शहर के अंदर काफी ज्यादा जाम की स्थिति बनी होती है, काफी समय तक लंबा ट्रैफिक बना रहता है लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते।

इसका निवारण करने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है जिसका प्रभाव जनता की जेब पर भी पड़ेगा। दरअसल हिसार शहर में जिला प्रशासन तथा रोडवेज विभाग द्वारा बस स्टैंड के पिछले गेट से सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसों का संचालन करने का फैसला लिया है।

बसों का संचालन दो चरणों में किया जाएगा पहले चरण में 600 बसों का संचालन पिछले गेट से शुरू किया जाएगा तथा दूसरे चरण में भी 600 बसों का ही संचालन किया जाएगा और वह भी इसी गेट से बाहर जाएंगे।
अब यदि बढ़ते किराए की बात की जाए तो
हिसार से सिरसा के लिए 105 की बजाय 110 रुपए तथा AC बस में 315 से 325 रुपए,
हिसार से उकलाना के लिए 60 से 65 रुपए
हिसार से आदमपुर के लिए 45 से 50 रुपए
हिसार से बरवाला के लिए 45 से 50 रुपए
हिसार से अग्रोहा के लिए 25 से 30 रुपए तथा हिसार से फतेहाबाद जाने के लिए 50 से 55 रूपये तक किराए में बढ़ोतरी हुई है।

हिसार शहर में जाम की स्थिति गंभीर रूप से बनी हुई है इसे प्रशासन द्वारा किसी भी तरीके से सुलझाने का काम किया जा रहा है इसके लिए बसों को डायवर्ट किया गया है तथा दूरी बढ़ने के कारण किराए में भी बढ़ोतरी हुई है।



