फरीदाबाद में लगातार हो रही तेज बारिश से तथा यमुना में बढ़ते जल स्तर के कारण लगभग 27 गांव संवेदनशील घोषित कर दिए गए हैं यमुना में पानी बढ़ने का कारण ताजेवाला और ओखला बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाना एक बड़ा कारण है।

इन 27 गांव में पानी भर जाने के कारण हाई अलर्ट यहां पर घोषित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी ग्राम वासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा अलीपुर शिकारगाह के खेतों में सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है ।

जानकारी के लिए बता दे की जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, एडीसी, एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार इन गांव का जायजा ले रहे हैं।

बता दें लालपुर गांव के पास बहाव क्षेत्र का भी लगातार दौरा किया जा रहा है। अधिकारी लगातार अपडेट लेते हुए नजर आ रहे हैं इसके अलावा इन क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया है।



