फरीदाबाद में बढ़ते बरसात तथा यमुना के कारण कई गांव में आए बाढ़ के कारण लोग बेहद परेशान है तथा अपना निवास स्थान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शिविर के अंदर रहने को मजबूर हैं। जिले के कई गांव में 5 फुट तक पानी भर चुका है।

इसी बीच राहत की खबर यह है कि कई गांव में बाढ़ का जलस्तर कुछ इंच कम हुआ है, परंतु बसंतपुर गांव जैसे कुछ और गांव में भी पानी का स्तर अभी भी बरकरार है। इसी बीच प्रशासन द्वारा अपना कार्य किया जा रहा है और लगातार राहत और बचाव कार्यों की गति को बढ़ाया जा रहा है।

इसके अलावा अरूआ गांव में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कैंप लगाया हुआ है जिससे बाढ़ पीड़ित लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसी तरह बसंतपुर और भूपानी में भी मेडिकल टीम अपनी सेवाओं में गति दे रही है तथा प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो रही है तथा उनका समय पर उपचार भी किया जा रहा है।

इसी के साथ ही नगर निगम लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करवा रहा है । नगर निगम द्वारा बाढ़ पीड़ित लोगों के शिविर तक सुबह और शाम के भोजन की व्यवस्था की जा रही है । जिससे लोग भूखे ना रह सके। इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा बलों की तैनाती देखी जा रही है। जिससे बाढ़ पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।



