मोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड रोड के लिए करीब 256 करोड रुपए की लागत लगाई गई है जो की एक वर्ष से अभी कार्य चल रहा है, इसके अंतर्गत अभी तक फिलहाल 30 से अधिक पिलर तैयार किया जा चुके हैं ।

अब कार्य को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे चंदावली चौक से बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों को अब सेक्टर 2 तथा सेक्टर 64 के रास्ते का प्रयोग करना होगा।

जानकारी के लिए बता दे की है एलिवेटेड रोड, आदर्श नगर थाने से शुरू होकर सिटी पार्क दशहरा मैदान तक 2.75 किलोमीटर लंबा होगा। इस रास्ते को बंद करने का कारण यह है कि आदर्श नगर थाने के पास यह एलिवेटेड रोड का उतार-चढ़ाव होगा जिसके लिए खुदाई की जा रही है यदि अभी रास्ते को बंद ना किया जाए तो यहां पर आने जाने वाले लोगों के लिए समस्या होगी तथा जाम से लोगों को जूझना पड़ेगा।

इस एलिवेटेड रोड के बन जाने से इन रास्तों पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा व लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा बन करके यह रोड सामने आएगी। लोगों को इस एलिवेटेड रोड के बन जाने का इंतजार है 1 साल से यह कार्य किया जा रहा है और अभी लगभग 30 पिलर लगाए जा चुके हैं प्रशासन की ओर से कार्य को तेज कर दिया गया है।



