फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है जो की एक बड़ी दुर्घटना को भी रोकने में सहायक होगा। दरअसल शहर के अंदर कई इलाकों में जर्जर स्थिति में अनुपयोगी ओवरहेड टैंक हैं जिसे निगम द्वारा ध्वस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

दरअसल ओवरहेड टैंक जो कि पहले इस्तेमाल किए जाते थे परंतु अब उपयोग में नहीं है वह काफी समय से जर्जर हालत में है उसके पिलर में दरार आ रही है वहीं यदि कुछ समय और इन टैंकों को इसी हाल में छोड़ दिया गया तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

समय रहते इसे ध्वस्त करने का निगम द्वारा यह फैसला एक बड़ी त्रासदी को आने से पहले ही समाप्त कर सकता है। इस ओवरहेड टैंक को समाप्त करने के लिए निगम द्वारा कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया की पुरानी और जर्जर टैंकों में दरारें आ चुकी हैं जो की किसी भी समय गिरकर एक बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है ऐसे में ओवरहेड टैंक को ध्वस्त करना बेहद जरूरी है।
जानकारी के मुताबिक इन टैंकों को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त कार्य किया जाएगा। पहले चरण में तिकोना पार्क, सेंट्रल ग्रीन, ईएसआई बूस्टिंग और सेक्टर 21 में बने हुए ओवरहेड टैंकों को समाप्त किया जाएगा । निगम द्वारा यह बताया गया है की जरूरत पड़ने पर इसी प्रक्रिया में अन्य स्थानों पर भी जर्जर हालत में खड़े ओवरहेड टैंक को समाप्त कर दिया जाएगा।

इसके अलावा जिस भी एजेंसी को यह ओवरहेड टैंक को ध्वस्त करने का कार्य दिया जाएगा उस एजेंसी को न केवल टैंक को ध्वस्त करना होगा । अपितु उस क्षेत्र में सुरक्षा भी सुनिश्चित करना होगा जो भी लोग इस कार्य में शामिल होंगे उनके पास सुरक्षा उपकरण भी होने जरूरी है।



