फरीदाबाद के सेक्टर 11 बी में बनाया गया राम वाटिका पार्क काफी समय से खराब स्थिति में है। दरअसल इस पार्क में लोग घूमने भी नहीं आते, यहां की हालत इतनी खराब है कि इस पार्क में लाइट भी नहीं लगाई गई है। वही लाइट न होने के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाया जाता है और रात रात भर पार्क में शराब व अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया जाता है ।

वही जानकारी के लिए बता दें की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार पिछले तीन साल से लगातार पार्क में व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है परंतु कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

इससे पहले भी अधिकारियों द्वारा इस पार्क में व्यवस्था को सुधारने के लिए तथा फुटपाथ बनाने के लिए आश्वासन दिया था परंतु वह आश्वासन धरा का धरा रह गया। कोई भी कार्य नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है परंतु कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है यहां तक की पार्क के अंदर लाइट तक नहीं लगाई जा रही तथा अंधेरा होने के कारण यहां पर लोग भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।

इस तरह से पार्कों का विकास न होने के चलते इस क्षेत्र की खूबसूरती समाप्त हो रही है तथा लोगों को भी यहां पर असुरक्षा महसूस हो रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर सुनवाई करनी चाहिए तथा रात्रि में कोई अनहोनी ना हो तथा असामाजिक तत्वों का यह अड्डा ना बने इसके लिए लाइट लगवाने बेहद जरूरी है।



