फरीदाबाद अभी स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि कूड़े की सिटी बनती हुई नजर आ रही है जहां पर हर तरफ कूड़े का ढेर नजर आ रहा है चाहे वह कोई गली हो या कोई मुख्य मार्ग कूड़े का अंबार नजर आता है। जानकारी के लिए बता दें नीलम चौक से करीब 200 मीटर की दूरी पर कूड़े का ढेर बना हुआ है जहां पर लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।

वही इस कूड़े के ढेर के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी समस्या होती है। इसके अलावा इस कूड़े के देर में कई बार गोवंश भी नजर आते हैं जो की खाने की तलाश में गंदगी को चबाने लगते हैं तथा खा भी जाते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया परंतु प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को पत्र लिखकर के इस समस्या का समाधान मांगना चाहा परंतु वह पत्र भी धरा का धरा रह गया। प्रशासन की ओर से कोई भी आश्वासन लोगों को नहीं दिया जा रहा है।

लोगों ने बताया कि इस कूड़े के देर के चलते इस स्थान पर आने से लोग कतराते हैं। बरसात के समय में और बुरा हाल हो जाता है यह कूड़ा करकट सड़क पर आ जाता है जिसके कारण गंदगी और फैलने लगती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए तथा निगम की गाड़ियों को भेज कर इस गंदगी को साफ करवाना चाहिए।



