HomeFaridabadफरीदाबाद के इस चौक पर लगा है गंदगी का अंबार, लोगों को...

फरीदाबाद के इस चौक पर लगा है गंदगी का अंबार, लोगों को हो रही समस्या परंतु कर्मचारी ही फरार?

Published on

फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा सफाई कार्य तो दिखाया जा रहा है परंतु वह धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आ रहा । जानकारी के लिए बता दे कि कई जगहों पर व सड़कों पर कूड़ा करकट फैला हुआ दिखाई देता है परंतु उसे निगम का कोई भी कर्मचारी उठाते हुए नहीं दिखाई देता।

फरीदाबाद के इस चौक पर लगा है गंदगी का अंबार, लोगों को हो रही समस्या परंतु कर्मचारी ही फरार?

जानकारी के लिए बता दें कि बडकल झील की ओर जाने वाले रास्ते पर शर्मा चौक पर कचरे का ढेर लगा हुआ दिखाई देता है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है तथा लोग उस क्षेत्र से यदि गुजरते हैं तो मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते हैं।

फरीदाबाद के इस चौक पर लगा है गंदगी का अंबार, लोगों को हो रही समस्या परंतु कर्मचारी ही फरार?

लोगों ने बताया कि यह गंदगी यहां पर काफी समय से इकट्ठा हो रही है परंतु इसे कोई भी उठा नहीं रहा है। लोगों ने बताया कि इस गंदगी के कारण यहां से आने-जाने में काफी समस्या होती है। वहीं इसके अलावा आपको बता दे कि इस स्थान पर कूड़ेदान भी रखा गया है परंतु स्थानीय लोगों द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है तथा कूड़े को खुले में फेंकने का यह सिलसिला ऐसे ही बरकरार है।

इसके अलावा बता दें कि कूड़े के ढेर में न केवल लोगों को परेशानी हो रही है अपितु कूड़े के ढेर में आवारा पशु भी कूड़े में भोजन ढूंढते हैं परंतु इन पशुओं को यह गंदगी निगलना पड़ता है जिससे वह बीमार भी होते हैं तथा उनकी जान को भी खतरा है। प्रशासन को धरातल पर कार्य करने की बेहद आवश्यकता है जिससे शहर साफ सुथरा रह सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this