
फरीदाबाद में बीते कुछ दिनों से बाढ़ के पानी का स्तर कम होता नजर आ रहा है परंतु लोगों की जिंदगी सामान्य नहीं हो रही है। जानकारी के लिए बता दे की बाढ़ का जलस्तर तो कम हो रहा है परंतु लोगों की समस्याएं उतनी ही तेजी से बढ़ रही है।
दरअसल बाढ़ के पानी में लोगों के घर पूरी तरीके से डूब चुके थे । जिससे उनका सारा सामान व भोजन व्यवस्था सब खत्म हो गई थी इसके अलावा किसानों के खेतों में भी फसले पूरी तरीके से बर्बाद हो चुकी है।
परंतु अब जब लोग अपने घर की ओर वापस लौट रहे हैं तो उनके सामने अपने घर को पुनर्व्यवस्थित करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है । यह सभी लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं जो कि रोजाना कमाते हैं और उन पैसों से अपना गुजारा करते हैं परंतु बीते कुछ दिनों से बाढ़ जैसे माहौल में उनका रोजगार भी बंद हो गया ।
इसके अलावा आसपास की कंपनियां भी अभी खुलने की स्थिति में नहीं है जिससे इन लोगों के पास कमाई का भी साधन नहीं है तथा घर को व्यवस्थित करने के लिए भी पैसे नहीं है। लोगों ने बताया कि सरकार की ओर से सहायता राशि दी गई जो की कुछ क्षतिपूर्ति को देखकर के दी गई थी।
जिसमें नुकसान की भरपाई भी नहीं हो सकती तथा सरकार द्वारा मुआवजा भी बेहद कम दिया गया है। सरकार को मुआवजे में बढ़ोतरी करनी चाहिए तथा क्षतिपूर्ति के लिए जमीनी स्तर पर जायजा लेना चाहिए जिससे पूरी तरीके से भरपाई की जा सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…