हरियाणा की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का होता विस्तार इस बात का संकेत है कि जल्द ही प्रदेश में प्रदूषण खत्म हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश भर में करीब 10 हज़ार इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही है। हरियाणा को भी 400 से अधिक बसें केंद्र सरकार की तरफ से दी गई है ।

जिसमें हरियाणा में भी इन बसों की सेवाएं देखने को मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम बस सेवा योजना के तहत इन बसों का संचालन किया जाएगा । वही हरियाणा में 450 बसें दौड़ेंगी इसमें अकेले गुरुग्राम में 100 बसें चलेंगी ।

बता दें मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में इस बात की घोषणा की थी और बताया था की प्रदेश में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए यह बहुत बड़ा व सहायक कदम साबित होगा।

राज्य में जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं उनसे प्रदूषण में काफी गिरावट आया है इलेक्ट्रिक बसों के प्रयोग से डीजल व पेट्रोल से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण किया गया है ।

जिससे प्रदूषण कम होने में काफी सहयोग मिला है। राज्य में पहले से इलेक्ट्रिक वैसे चलती आ रही है परंतु अब इन इलेक्ट्रिक बेसन की संख्या बढ़ जाने से इनके चार्जिंग स्टेशन का भी संख्या बढ़ाया जाएगा जिससे बिना रुके इलेक्ट्रिक बेसन की सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा सके।



