हरियाणा में 15 रोडवेज बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है दरअसल यात्रियों की संख्या कम होने के चलते रोडवेज बसों को भी काम कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या के अनुसार रोडवेज बसों को चलाया जाएगा।

इन बसों की संख्या कम होने की वजह से लंबे तथा लोकल रूटों पर बस की सेवाएं प्रभावित रहेगी । जिसमें मुख्य रूप से गुरुग्राम, पानीपत तथा चंडीगढ़ की बस सेवाएं बाधित रहेगी । वहीं दूसरी ओर हिसार जिले की 34 रोडवेज बसों को वीरवार को बंद कर दिया गया।

इन बसों के बंद हो जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूटों के बंद हो जाने के कारण लोकल रूट भी प्रभावित हो रही है। हिसार में बंद हुए 34 रोडवेज बसों में अकेले 15 रोडवेज बसें हांसी की है जहां कुल 73 रोडवेज बसें थी अब वहां 58 बसें ही रह गई हैं।

वहीं जहां एक और यात्रियों को परेशानी हो रही है तथा कई रोडवेज बसों को बंद कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर प्रशासन का कहना है की जल्दी ही नहीं बसें की आने की उम्मीद है। इन बसों के आ जाने के बाद से लोगों को यात्रा में कोई भी परेशानी नहीं होगी। इन नई बसों के आ जाने से फिर से पहले की तरह लोगों की यात्राएं सुगम तथा सुरक्षित होगी।



