हरियाणा में पंचायत चुनावों में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण

हरियाणा में पंचायत चुनावों में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण : महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है | प्रदेश की महिलाएं अब घर में रहने तक ही सिमित नहीं हैं | पिछले कुछ सालों की बात करें तो हरियाणा में महिलाओं का के प्रति समान भी बढ़ा है.

मनोहर सरकार ने फैसला लिया है कि, प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा | यह व्यवस्था 2021 में होने वाले पंचायत चुनावों से शुरू होगी |

हरियाणा में पंचायत चुनावों में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण

हरियाणा में महिलाओं को घर तक ही सिमित रखा जाता था, लेकिन देश बदल रहा है तो देश की सोच भी अब बदलने लगी है | हरियाणा सरकार के इस फैसले की जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी | वह सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे | उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा विधायक दल इस पर सहमति जता चुके हैं |

हरियाणा की गठबंधन सरकार की यदि बात करें तो वे एकदम स्थिर होकर काम कर रही है | राजस्थान और महाराष्ट्र वाला हाल हरियाणा में कठिन ही है कि देखने को मिलेगा | सरकार का फैसला गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम का भी हिस्सा है

जल्दी ही कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए इसका एजेंडा लाया जाएगा | इस पर काम शुरू कर दिया गया है | कैबिनेट मंजूरी के बाद सरकार विधानसभा के अगले सत्र में विधेयक पारित कराकर 50 फीसदी आरक्षण का कानून बना देगी |

प्रदेश की महिलाएं हरियाणा को विकसित करने में पूर्ण सहयोग दे रही हैं | महिलाओं बिन घर नहीं तो प्रदेश भी नहीं | पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को यह आरक्षण मिलने से ग्रामीण विकास तेजी से हो सकेगा | बकौल दुष्यंत, पूरे देश में करीब दो तिहाई हिस्से में पंचायती चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण पहले से है |

हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में भी यह व्यवस्था है | अब हरियाणा सरकार ने भी लागू करने का मन बनाया है | उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी देने जा रहे हैं | इनमें दस जिला परिषद सदस्य, 20 ब्लॉक समिति सदस्य, 40 वार्ड सदस्य व 30 सरपंच शामिल होंगी |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago