फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं । दरअसल जिले में आधुनिक एस्पिरेशनल और पिक शौचालय बनाने के लिए 5 जोन निर्धारित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत प्रत्येक डिवीजन जोन में 5 से 6 सिटर आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे।

जिसमें दिव्यांगजनों के लिए भी अलग से सुविधा होगी जिसे पिंक शौचालय का नाम दिया गया है। इन शौचालय को बाकी शौचालय से अलग रखा जाएगा। जिसमें सफाई, सुरक्षा तथा बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। इसमें लाइट की भी सुविधा दी जाएगी।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़ग़टा ने बताया कि इन आधुनिक शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत किया जा रहा है जिसमें शहर के अलग-अलग इलाकों में इन जरूरतों को पूरा किया जाएगा तथा खुले में फैल रही गंदगी पर काबू किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा।

इन शौचायलयों के बन जाने के बाद से यह उम्मीद की जा रही है कि लोग प्रशासन का पूरा सही सहयोग करेंगे तथा इन शौचालयों के रखरखाव व साफ सफाई में पूरा योगदान करेंगे ।
जिससे शहर में साफ सफाई बरकरार रहे तथा सरकार की यह पहल कामयाब साबित हो सके। इन शौचालयों के निर्माण से न सिर्फ सामान्य जनता को सुविधा हो रही है बल्कि समाज के हर एक वर्ग की मदद होगी जो की इन सभी सुविधाओं से वंचित रह गए हैं।



