HomeFaridabadफरीदाबाद के इन सेक्टर वासियों की हो गई बल्ले - बल्ले, करोड़ों...

फरीदाबाद के इन सेक्टर वासियों की हो गई बल्ले – बल्ले, करोड़ों की लागत से मिलेगा ये लाभ, जाने पूरी खबर

Published on

फरीदाबाद के सेक्टर-56, 56ए, 62 और 64 के निवासियों को जल्द ही बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलने वाली है। दरअसल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इन इलाकों की प्रमुख और आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए योजनाएं तैयार कर ली हैं और काम की शुरुआती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

फरीदाबाद के इन सेक्टर वासियों की हो गई बल्ले - बल्ले, करोड़ों की लागत से मिलेगा ये लाभ, जाने पूरी खबर

जानकारी के लिए बता दें कि करीब 6.5 करोड़ रुपये की लागत से इन सेक्टरों में सड़क सुधार कार्य कराए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा फोकस सेक्टर-56 और 56ए की मुख्य सड़कों पर होगा, जहां 30, 24 और 18 मीटर चौड़ी सड़कों को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

फरीदाबाद के इन सेक्टर वासियों की हो गई बल्ले - बल्ले, करोड़ों की लागत से मिलेगा ये लाभ, जाने पूरी खबर

इसके अलावा बता दें कि सेक्टर-62 की अंदरूनी सड़कों के सुधार पर 1.5 करोड़ रुपये और सेक्टर-64 की सड़कों के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। सभी सड़कों पर रोड मार्किंग समेत आवश्यक यातायात सुविधाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों दोनों को बेहतर अनुभव मिल सके।

फरीदाबाद के इन सेक्टर वासियों की हो गई बल्ले - बल्ले, करोड़ों की लागत से मिलेगा ये लाभ, जाने पूरी खबर

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों को छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। योजनाएं इस तरह बनाई गई हैं कि आगामी मानसून से पहले सड़कों की स्थिति में स्पष्ट सुधार नजर आए। साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य तय मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाएंगे।

बता दें कि इन परियोजनाओं के पूरे होने के बाद न केवल जलभराव की समस्या खत्म होगी, बल्कि इलाके में यातायात भी ज्यादा सुचारू रूप से चलेगा। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this