HomeFaridabadफरीदाबाद का यह रेलवे रोड बन चुका है नाला, स्थानीय लोगों की...

फरीदाबाद का यह रेलवे रोड बन चुका है नाला, स्थानीय लोगों की हो रही दुर्दशा, प्रशासन की आंखें बंद?

Published on

फरीदाबाद में कई जगहों पर लोग जलभराव से परेशान हैं, रेलवे से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बुरी हालत में है। रेलवे रोड पर सीवर ओवरफ्लो की वजह से सड़क के दोनों किनारों पर पानी जमा हो गया है।

फरीदाबाद का यह रेलवे रोड बन चुका है नाला, स्थानीय लोगों की हो रही दुर्दशा, प्रशासन की आंखें बंद?

लगातार गंदा पानी बहने और कीचड़ जमने से यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

फरीदाबाद का यह रेलवे रोड बन चुका है नाला, स्थानीय लोगों की हो रही दुर्दशा, प्रशासन की आंखें बंद?

बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। गीला कीचड़ सड़क पर फैल जाता है, जिससे न केवल राहगीरों को दिक्कत होती है, बल्कि आसपास बदबू और गंदगी का माहौल भी बन जाता है। गीता आश्रम के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि मंदिर के मुख्य द्वार के सामने हमेशा गंदगी फैली रहती है, जिससे श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है।

फरीदाबाद का यह रेलवे रोड बन चुका है नाला, स्थानीय लोगों की हो रही दुर्दशा, प्रशासन की आंखें बंद?

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में 18 इंच की सीवर पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन इसके बावजूद पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी सफाईकर्मी या नगर निगम का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आता। गंदा पानी, कीचड़ और दुर्गंध से जूझते लोग अब खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this