HomeFaridabadफरीदाबाद में लोगों पर आया बड़ा संकट, पानी ना आने से परेशान...

फरीदाबाद में लोगों पर आया बड़ा संकट, पानी ना आने से परेशान दिखाई दिए लोग, प्रशासन खामोश!

Published on

फरीदाबाद के नैन चौक और डबुआ कॉलोनी के कई हिस्सों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की अनेक गलियों में दिनों-दिन पानी नहीं आता, जिससे उन्हें निजी टैंकरों के सहारे गुज़ारा करना पड़ रहा है। लगातार पानी न मिलने के कारण न केवल उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि घरेलू बजट पर भी भारी असर पड़ रहा है।

फरीदाबाद में लोगों पर आया बड़ा संकट, पानी ना आने से परेशान दिखाई दिए लोग, प्रशासन खामोश!

जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गली के लगभग हर घर को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, और टैंकर चालक मनमर्जी से कीमत वसूलते हैं।

फरीदाबाद में लोगों पर आया बड़ा संकट, पानी ना आने से परेशान दिखाई दिए लोग, प्रशासन खामोश!

रोज़ पानी भरवाना पड़ता है, जिससे महीने के खर्चे काफी बढ़ गए हैं। पानी कई-कई दिन में एक बार आता है, और वह भी पर्याप्त नहीं होता। रात-दिन इस चिंता में रहते हैं कि अगला टैंकर कब मंगवाएं, क्योंकि सरकारी आपूर्ति पर भरोसा नहीं रहा।

फरीदाबाद में लोगों पर आया बड़ा संकट, पानी ना आने से परेशान दिखाई दिए लोग, प्रशासन खामोश!

निवासियों ने बताया कि पार्षद से लेकर विधायक तक सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। पानी की इस समस्या को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है और लोग प्रशासन से  समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this