HomeGovernmentहरियाणा में इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, मोबाइल...

हरियाणा में इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, मोबाइल ऐप से कर सकते हैं आवेदन

Published on

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप लॉन्च किया।

हरियाणा में इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, मोबाइल ऐप से कर सकते हैं आवेदन

सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना आधार के कोई भी महिला एप के माध्यम से इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी।

हरियाणा में इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, मोबाइल ऐप से कर सकते हैं आवेदन

यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जिनकी आयु 23 वर्ष या उससे अधिक है, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है तथा जो महिलाएं या उनके पति दूसरे राज्य से विवाह के बाद हरियाणा में 15 वर्षों से स्थायी रूप से रह रहे हैं।

हरियाणा में इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, मोबाइल ऐप से कर सकते हैं आवेदन

लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से लाभार्थियों को हर महीने अपनी पात्रता की पुष्टि करनी होगी। इसके लिए एप में चेहरे की पहचान और लाइवनेस डिटेक्शन जैसी बायोमेट्रिक सुरक्षा तकनीकें लागू की गई हैं। अगर किसी महिला की आर्थिक स्थिति बदलती है जैसे नौकरी मिलना या परिवार की आय बढ़ना तो सहायता राशि अपने आप बंद हो जाएगी। इसी प्रकार, लाभार्थी की मृत्यु पर भी भुगतान तत्काल रोक दिया जाएगा।

हरियाणा में इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, मोबाइल ऐप से कर सकते हैं आवेदन

इस योजना की पूरी प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन से लेकर शिकायत निवारण और निगरानी तक लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप के माध्यम से ही संचालित होगी। आवेदन करने के बाद महिला को एक पंजीकरण आईडी जारी की जाएगी। इसके आधार पर सीआरआईडी 15 दिनों के भीतर विवरण का सत्यापन करेगा। बैंक खाता परिवार पहचान पत्र से लिंक होने पर ही भुगतान आरंभ होगा। योजना में एक परिवार की कितनी भी महिलाओं को लाभ देने की अनुमति है। हालांकि, वे महिलाएं जो पहले से सरकार की 9 मौजूदा योजनाओं के तहत उच्च पेंशन राशि प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के दायरे में नहीं आएंगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this