HomeFaridabadफरीदाबाद के इस क्षेत्र में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, 200 केवी...

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, 200 केवी का लग रहा है नया ट्रांसफार्मर

Published on

फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के एफ ब्लॉक में बिजली से जुड़ी दिक्कतों का हल निकालते हुए शुक्रवार को 200 केवी क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर शुरू कर दिया गया है। बीटीडब्ल्यू के पास लगे इस ट्रांसफार्मर से सैकड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ समय से लगातार फ्यूज उड़ने और वोल्टेज की समस्या का सामना कर रहे थे।

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, 200 केवी का लग रहा है नया ट्रांसफार्मर

जानकारी के लिए बात दें कि एनआईटी-5 में करीब 16 हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें से अधिकांश घरों में एसी और भारी बिजली उपकरणों का उपयोग होता है। गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड के कारण पुराने ट्रांसफार्मर पर दबाव अधिक हो गया था, जिससे बिजली में कटौती की समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही थी।

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, 200 केवी का लग रहा है नया ट्रांसफार्मर

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर की जरूरत को देखते हुए लगभग एक महीने पहले प्रस्ताव तैयार कर निगम को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब लागू किया गया है। हालांकि ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया आसान नहीं रही।

खंभे लगाने के दौरान कई स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया और अपने घरों के सामने खंभे लगाने से मना कर दिया। कुछ लोगों ने पेड़ों की छंटाई पर भी आपत्ति की, जबकि कर्मचारियों का कहना था कि यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया था, ताकि काम के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में बिजली समस्या से मिलेगी राहत, 200 केवी का लग रहा है नया ट्रांसफार्मर

अब ट्रांसफार्मर के चालू होने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि बिजली आपूर्ति सुचारू होगी और बार-बार होने वाली तकनीकी खराबियों से राहत मिलेगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this